🔳खत्म होने को है कार्यकाल पर नहीं हो पा रहे कार्य
🔳किसानों की उपज बचाने को प्रधान दे चुके तारबाड़ का प्रस्ताव
🔳चार वर्ष बीतने के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई
🔳अनदेखी पर है ग्रामीणों में गहरी नाराज
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गांवो की समस्याओं के समाधान को ग्राम पंचायतों की बैठक में तमाम प्रस्ताव पास किए जाते हैं पर धरातल पर कार्य नहीं हो पा रहे हैं। गांव की सरकार की उपेक्षा होने से पंचायत प्रतिनिधियों में गहरी नाराजगी है। चार वर्षों से लगातार किसानों की उपज बचाने लगातार मांग उठाए जाने के बावजूद आज तक गांव में प्रस्ताव से संबंधित कार्य नहीं हो सका है।
गांवो के विकास में पंचायतों की अहम भूमिका होती है। इसी वजह से पंचायतों को गांव की सरकार भी कहा जाता है पर लंबे समय से पंचायतों की उपेक्षा ही जा रही है जबकि अब पंचायतों का कार्यकाल भी समाप्त होने को है। बेतालघाट ब्लॉक के एक नहीं बल्कि कई गांवों में पंचायतों की बैठक में सर्वसम्मति से पास प्रस्ताव लटके पड़े हैं। ब्लॉक के खैरनी तथा बढेरी गांव में कास्तकारों की कृषि भूमि को जंगली जानवरों से बचाने के लिए पंचायत की खुली बैठक में तारबाढ़ का कार्य प्रस्तावित किया गया पर प्रस्ताव को चार वर्ष का लंबा समय बीत जाने के बावजूद आज तक कार्य शुरु नहीं हो सका है। ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार के अनुसार विभागीय अधिकारी अनदेखी पर आमादा है। प्रस्ताव पास किया जा रहे हैं पर धरातल पर कार्य नहीं हो पा रहे। पंचायतों की उपेक्षा से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने भी तारबाड़ संबंधित कार्य शुरु ना होने पर नाराजगी जताई है। दो टूक चेतावनी दी है यदि जल्दी योजना का कार्य शुरू नहीं हुआ तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार होगी।




