🔳सहायक परियोजना निदेशक ने दिए दिशा निर्देश
🔳गांवो में एसएसजी की इकाईयों का किया निरीक्षण
🔳महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं का किया उत्साहवर्धन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने को स्थापित की गई विभिन्न यूनिटों का सहायक परियोजना अधिकारी चंद्रा फर्त्याल ने निरीक्षण कर विभिन्न दिशा निर्देश दिए। गरमपानी स्थित आउटलेट सेंटर में स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बढ़ावा देने को कहा।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की सहायक परियोजना निदेशक चंद्रा फर्त्याल ने बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में एनआरएलएम योजना के तहत बनाए गए स्वयं सहायता समूह की यूनिटों का निरीक्षण किया। अमेल में हैचरी यूनिट का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न जानकारियां जुटा अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ते हुए पशुपालन व्यवसाय से भी जुड़ने का आह्वान भी किया अनमोल एसएसजी यूनिट के मसाला प्रोसेसिंग यूनिट तथा पैकेजिंग कार्य का जायजा लिया। समूह को स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। मंडवे को वैल्यू चैन के माध्यम से प्रोडक्ट बनाने के लिए कहा। गरमपानी में मसाला ग्रोथ सेंटर तथा आउटलेट सेंटर का निरीक्षण कर स्वयं सहायता से तैयार उत्पादों को आउटलेट सेंटर में रखने को कहा। सहायक परियोजना निदेशक ने बताया की महिला समूहों को स्वरोजगार से जोड़ लाभान्वित करने को गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। आजीविका मिशन के ब्लॉक मिशन मैनेजर कमलेश जलाल ने सहायक परियोजना निदेशक को गांवों में स्वयं समूहों की जानकारी दी।

error: Content is protected !!