🔳 खतरे वाले स्थानों पर अस्तित्व में आएंगे टनल
🔳देहरादून की कंपनी को सौंप गई जिम्मेदारी
🔳सर्वे रिपोर्ट तैयार होने के बाद डीपीआर पर होगा काम
🔳 चौड़ीकरण के बाद नए लुक में नजर आएंगी लाइफ लाइन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रही कुमाऊं की लाइफ लाइन के हालात बदलने की उम्मीद जग गई है। ज्योलिकोट से खैरना तक तकरीबन 45 किलोमीटर दायरे में हाईवे चौड़ीकरण के लिए एलाइनमेंट सर्वे के लिए देहरादून की कंपनी को जिम्मेदारी भी सौंप कार्य शुरु कर दिया गया है। एनएच के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार के अनुसार एलाइनमेंट सर्वे की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी फिर डीपीआर निर्माण का कार्य शुरु होगा।
कुमाऊं के महत्वपूर्ण अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहा है। तीन वर्ष पूर्व आपदा से हालात और बिगड़ चुके हैं। हालांकि मरम्मत को केंद्रीय सड़क व भूतल मंत्रालय ने बजट अवमुक्त किया है बावजूद हालातो में सुधार नहीं हो रहा अब ज्योलिकोट से खैरना तक हाईवे चौड़ीकरण की कवायद भी तेज हो गई है। चौड़ीकरण के लिए देहरादून की निजी कंपनी को एलाइनमेंट सर्वे की जिम्मेदारी सौंप गई है कंपनी ने ज्योलिकोट से खैरना तक लगभग 45 किमी हाईवे के एलाइनमेंट का कार्य भी शुरु कर दिया है। खैरना से क्वारब तक पहले व दूसरे चरण में लगभग बीस किमी दायरे में चौड़ीकरण कार्य पूरा हो चुका है। अब ज्योलिकोट से खैरना तक एलाइनमेंट सर्वे रिपोर्ट तैयार होने के बाद उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। एलाइनमेंट में कुछ तीखे मोड़ों को खत्म कर दूरी कम करने पर भी सर्वे होगा वहीं दुर्घटनाओं के लिहाज से अतिसंवेदनशील पाडली, रामगाढ़ समेत तमाम अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में टनल स्थापित करने की भी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। एनएसके अधिशासी अभियंता सुनील कुमार के अनुसार चौड़ीकरण कार्य के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है जल्द एलाइनमेंट रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने के बाद डीपीआर निर्माण का कार्य भी शुरू होगा।




