🔳एनएसएस के स्वयंसेवियों ने किया ग्रामीणों को जागरुक
🔳विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां
🔳जीआइसी ढोकाने में लगे विशेष शिविर के तहत गांव में पहुंचे स्वयंसेवी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के एनएसएस शिविर के तहत स्वयंसेवियों ने समीपवर्ती कमोली गांव में विशेष जागरुकता अभियान चलाया। गांव के बाशिंदों को मतदान के सही इस्तेमाल की जानकारी मतदान में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। नुक्कड़ नाटक के जरिए भी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई।
जीआइसी ढोकाने के एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने समीपवर्ती कमोली गांव में स्थित स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला अधिकार,‌ जल व पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन आदि विभिन्न विषयों पर ग्रामीणों को जागरुक किया। गांव में चुनाव पाठशाला लगा मतदान की जानकारी दी गई। स्वयं सेवियों ने स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान को जरुरी बताया। नुक्कड़ नाटक व लोक गीतों के जरिए भी तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां दी। चिराग संस्था की तुलसी नेगी में मध्य प्रदेश में आदिवासियों के बीच किए गए कार्यों की जानकारी स्वयंसेवियों को दी। पूर्व अपर मुख्य अधिकारी शेर सिंह परगांई ने एनएसएस के कार्यक्रम को समाज के लिए जरुरी बताया। डा. मनोज ‌गैडा ने स्वयं सेवियों को विभिन्न लोक भाषाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर कर भागीदारी की।

error: Content is protected !!