🔳आसपास के जंगलों से दिन भर उठता रहा धुआं
🔳आग की चपेट में आने से वन संपदा भी हुई खाक
🔳सर्दियों में जंगलों में आग धधकने से लोगो में नाराजगी
🔳वन विभाग पर लगाया जिम्मेदारी से बचने का आरोप
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

सर्दियों में जंगलों के वनाग्नि की चपेट में आने से कोसी घाटी में धुंध छाई रही। दिन भर आसपास के जंगलों से धुआं उठता रहा। जंगलों के आग की चपेट में आने से वन संपदा को भी खासा नुकसान पहुंचा है। वहीं जंगली जानवरों के आबादी की ओर बढ़ने का खतरा भी बढ़ चुका है। क्षेत्रवासियों ने तत्काल आग पर काबू पाने को ठोस उपाय किए जाने की मांग वन विभाग से की है।
कोसी घाटी के जंगल इस दिनों आग की चपेट में हैं। बीते रोज धारी गांव के ठिक ऊपर भिडीया की पहाड़ी के जलकर खाक होने के बाद गुरुवार को समीपवर्ती खैरनी गांव से सटे जंगल आग की चपेट में आ गया। आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी जंगल धूं धूं कर धधकते रहे। वनाग्नि की चपेट में आने से कई हेक्टेयर वन संपदा खाक होने का अंदेशा है। जंगलों से उठते धुएं के वायुमंडल में फैलने से कोसी घाटी स्थित गरमपानी, खैरना, बेतालघाट, रातीघाट समेत तमाम क्षेत्रों में धुंध छाई रही। सर्दियों में जंगलों के आग के चपेट में आने से लोगों ने गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया की जंगलो को बचाने की जिम्मेदारी संभालने वाला वन विभाग जिम्मेदारी से बच रहा है। गजेन्द्र सिंह नेगी, विरेन्द्र सिंह, बिशन जंतवाल, कृपाल सिंह आदि ने जंगलों को बचाने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!