🔳दस निराश्रितों को सौंपे गए कंबल
🔳कंबल मिलने पर निराश्रितों ने जताया प्रशासन का आभार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गरीब व निराश्रितों को ठंड के कहर से बचाने को तहसील कोश्या कुटोली प्रशासन ने कदम बढ़ा लिए है। क्षेत्र के दस लोगों को प्रशासन ने कंबल वितरित किए। भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया गया।
कोसी घाटी में हाड़ कंपाने वाली ठंड से निराश्रितों को बचाने के लिए बुधवार को तहसील कोश्या कुटोली में कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ। उपजिलाधिकारी विपिन चंद्र पंत ने क्षेत्र के दस गरीब व निराश्रितों को कंबल वितरित किए। राजस्व उपनिरीक्षकों को आसपास के क्षेत्रों के भी गरीब व निराश्रितों को चिह्नित कर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि ठंड से बचाव को कंबल उपलब्ध कराए जा सकें। कंबल उपलब्ध होने पर निराश्रितों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!