🔳आग की लपटों ने बढ़ाई दहशत, पत्थर गिरने का खतर
🔳सर्दियों में आग की चपेट में आने से जंगल हुआ खाक
🔳हवा के तेज झोंके से घंटों धधकती रही भिडी़या की पहाड़ी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

भुजान – बेतालघाट मोटर मार्ग पर स्थित धारी गांव के ठिक ऊपर आग धधकने से हड़कंप मच गया। हवा के तेज झोंके से आग की रफ्तार बढ़ती चली गई। पहाड़ी पर लगी आग से गांव की ओर पत्थरों के गिरने का खतरा बढ़ गया। देर शाम तक धधकती आग से वन संपदा को भी भारी नुक्सान पहुंचा है।
बारिश न होने से अब जंगल सर्दियों में भी वनाग्नि की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को बेतालघाट ब्लॉक के धारी गांव के ठिक ऊपर भिडी़या की पहाड़ी आग से धधक उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया।हवा के तेज झोंके से आग ने रफ्तार पकड़ ली। गांव के ठिक उपर आग की लपटों से उठते धुएं के गुबार से गांव के बाशिंदे दहशत में आ गए। पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा भी बढ़ गया। देर शाम तक जंगल धूं धूं कर जलता रहा। आग की चपेट में आने से वन संपदा के साथ ही जंगली जानवरों को भी नुकसान होने का अंदेशा है। धारी गांव निवासी बिशन सिंह जंतवाल ने वन विभाग से जंगलों को बचाने के लिए ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!