🔳नहर की जगह अब लोहे के पाइपों से होगी खेतों तक पानी की आपूर्ति
🔳बरसात में नहर के क्षतिग्रस्त होने से करना पड़ता था परेशानी का सामना
🔳सहायक अभियंता ने निरीक्षण कर तय समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
🔳किसानों के साथ बैठक कर समुचित आपूर्ति को किया मंथन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे छड़ा गांव के कास्तकारों को लाभान्वित करने के लिए सिंचाई पंपिग योजना के जीर्णोद्धार का कार्य शुरु हो गया है। 13 लाख रुपये की अधिक की लागत से अब सिंचाई के पानी की आपूर्ति को नहर के विकल्प के तौर पर लोहे के पाइप लगाए जा रहे हैं ताकि आपूर्ति बाधित न हो। योजना का कार्य शुरु होने से किसानों ने खुशी जताई है।
दरअसल हाइवे पर स्थित छड़ा गांव के सैकड़ों कास्तकारों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने को वर्षों पूर्व कोसी नदी से पंपिग सिंचाई योजना का निर्माण किया गया। किसानों को योजना से लाभ भी मिलता है पर बरसात के समय नहर के क्षतिग्रस्त हो जाने से आपूर्ति ठप हो जाती है। समस्या के स्थाई समाधान को नलकूप खंड रामनगर ने नहर के विकल्प के तौर पर लोहे के पाइप लगाए जाने का निर्णय लिया। प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा गया। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद अब लगभग 13.43 लाख रुपये की लागत से कार्य शुरु कर दिया गया। बुधवार को सहायक अभियंता प्रशांत आर्या ने ग्रामीणों के साथ योजना के कार्य का निरीक्षण कर कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों को तय समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सहायक अभियंता प्रशांत के अनुसार किसानों के साथ भी बैठक कर राय मशविरा किया गया है ताकि सभी किसानों को योजना का समुचित लाभ मिल सके। इस दौरान चंदन सिंह, पूरन सिंह, दीवान सिंह, बालम सिंह, पूरन सिंह, दिनेश बिष्ट, नारायण सिंह, विरेन्द्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!