🔳रोपा व बिसगुली गांव में नौनिहालों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
🔳 अभिभावकों को विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए
🔳 योगाभ्यास के जरिए स्वस्थ रहने के दिए गए टिप्स
((( बेतालघाट से तारा भंडारी की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के रोपा व बिसगुली गांव में स्थित विद्यालयों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगा। नौनिहालों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां वितरित की गई। अभिभावकों को भी बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए गए ।
होम्योपैथिक चिकित्सालय बेतालघाट के तत्वावधान में रोपा व बिसगुली गांव में राष्ट्रीय आयुष मिशन कैंप व आयु विद्या योग शिविर लगाया गया।राजकीय प्राथमिक विद्यालयों रोपा के नौनिहालों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दवाइयां भी वितरित की गई। होम्योपैथिक चिकित्सक डा. हरप्रीत कौर ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। बताया की हौमियोपैथ का इलाज शरीर के लिए वरदान है। औषधि पौध, योगअभ्यास व होम्योपैथी विभाग का स्टडी बैनर योग, आयुष दिनचर्या व ऋतुचार्य मसाले का औषधि गुण संबंधी पाठ्य पुस्तिका विद्यार्थियों को वितरित की गई। बाद में विद्यार्थियों को मास्क वितरण भी किया गया। गणेश सिंह ने बच्चो को योगाभ्यास कराया। शिविर में अध्यापक व अभिभावक मौजूद रहे।




