🔳दो महीने में ही दम तोड़ गया गुणवत्ताविहीन पेंचवर्क
🔳रातीघाट – बेतालघाट मोटर मार्ग पर हुआ था चार लाख रुपये के बजट से कार्य
🔳पेंचवर्क उखड़ने पर पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों में नाराजगी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग पर चार लाख रुपये की लागत से किया गया पेंचवर्क कार्य के महज दो महीने में ही दम तोड़ दिए जाने से अब संबंधित विभाग हरकत में आ गया है। कार्यदाई संस्था के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। लोनिवि के अपर सहायक अभियंता आंनद लाल के अनुसार दोबारा पेंचवर्क कराए जाएगा। फिलहाल भुगतान रोक दिया गया है।

हाइवे से ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट समेत धनियाकोट, सिमलखा, डोलकोट, हरोली, बसगांव, सोनगांव, बसगांव समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण रातीघाट – बेतालघाट मोटर मार्ग पर चार लाख रुपये से दो महीने पूर्व पेंचवर्क कार्य किया गया। लाखों रुपये के बजट से किए गए कार्य से मोटर मार्ग के गड्डे मुक्त होने की उम्मीद जगी पर अभी पेंचवर्क कार्य को कुछ समय ही बीता था की पेंचवर्क दम तोड़ने लगा। सड़क के एक बार फिर गड्ढा युक्त होने से ग्रामीणों ने रोष जताया मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठाई। जनहित से खिलवाड़ किए जाने का आरोप भी लगाया। बकायदा मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर भी मामला दर्ज करा गुणवत्ताविहीन कार्य की शिकायत की गई। हरकत में आए लोनिवि ने फिलहाल ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगा दी है‌। विभाग के अपर सहायक अभियंता आंनद लाल के अनुसार सूरीफार्म समेत दो स्थानों पर पेंचवर्क उखड़ चुका है। दोबारा पेंचवर्क करवाया जाएगा। फिलहाल ठेकेदार का भुगतान रोक दिया गया है।

error: Content is protected !!