🔳घुना स्थित गांव में लगा जीआइसी रातीघाट का सात दिवसीय शिविर
🔳शिविर के अनुभव को जीवन में उतारने का आह्वान
🔳शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवी किए गए सम्मानित

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में जीआइसी का रातीघाट का सात दिवसीय शिविर के अंतिम दिन स्वयं सेवियों ने जनहित से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर कर भागीदारी का संकल्प लिया। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित भी किया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य डा. प्रदीप कुमार शर्मा ने शिविर में लिए गए अनुभव को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

घुना ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में जीआइसी रातीघाट के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के साथ दिवसीय शिविर में स्वयंसेवियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। शुक्रवार को समापन सत्र पर मुख्य अतिथि प्रभारी प्रधानाचार्य डा. प्रदीप कुमार शर्मा ने स्वयंसेवियों से सात दिवसीय शिविर में लिए गए अनुभव की जानकारी ले अनुभव को आत्मसात करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य ने कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई विद्यालय की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाती है। स्वयं सेवियों के कंधो पर कई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियां होती है। कार्यक्रम सहसंयोजक दिनेश रावत ने स्वयं सेवियों से समय समय पर गांवो में नशे पर रोक लगाने तथा क्षेत्र को साफ सुथरा बनाए रखने को जन-जागरुकता अभियान चलाने की अपील की। शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को प्रमाण पत्र व मेडल से सम्मानित भी किया गया। इस दौरान राधेश्याम, सुरेश चंद्र पाल, धारा बल्लभ आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!