🔳उपजिलाधिकारी कोश्या कुटोली को सौंपा ज्ञापन
🔳अवैध खदान को बढ़ावा मिलने पर जताई नाराजगी
🔳अनदेखी पर किया आंदोलन शुरु करने का ऐलान

((( बेतालघाट से तारा भंडारी की रिपोर्ट)))

बेतालघाट स्थित कोसी नदी पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के उपखनिज पट्टे से निकासी शुरु किए जाने की मांग को लेकर बेतालघाट ट्रांस्पोर्ट यूनियन ने एसडीएम विपिन चंद्र पंत को ज्ञापन सौंपा। बताया की पट्टे का संचालन न होने से तमाम क्षेत्रों में अवैध खनन को बढ़ावा मिल रहा है। दो टूक चेतावनी दी की यदि जल्द संचालन शुरु नहीं हुआ तो आंदोलन शुरु किया जाएगा।

शनिवार को बेतालघाट ट्रांस्पोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम कोश्या कुटोली से मुलाकात की। हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंप बताया की बेतालघाट स्थित कोसी नदी पर केएमवीएन का उपखनिज पट्टा स्वीकृत हुआ है पर पट्टे से निकासी शुरु न हो पाने से वाहन संचालकों को नुक्सान उठाना पड़ रहा है। अधिकांश वाहन स्वामियों ने बैंको से ऋण लेकर वाहन खरीदें है। कार्य न होने से बैंकों की किस्त तक लंबित हो जा रही हैं। उपखनिज पट्टे से निकासी शुरु न होने से सरकार को राजस्व का नुक़सान हो रहा है साथ ही अवैध खनन को भी बढ़ावा मिल रहा है। पदाधिकारियों ने जल्द उपखनिज पट्टे का संचालन शुरु किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान हिमांशु तिवारी, कृपाल बिष्ट, वीरेंद्र भंडारी, ललित जोशी, हेम जोशी, कविराज बोहरा, महेंद्र रावत, कविराज बोहरा, पंकज जलाल, दिनेश लोहनी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!