🔳मातृशक्ति ने कुमाऊंनी परिधानों में किया प्रतिभाग
🔳समाज के हर वर्ग की भागीदारी से दोगुना हुआ उत्साह
🔳पुरुषोत्तम भगवान राम के जयकारों से गुंजायमान हुई कोसी घाटी
🔳मोना क्षेत्र में झोड़ा गायन ने जमाया रंग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित गरमपानी तथा रामगढ़ ब्लॉक के मोना क्षेत्र में अक्षत कलश यात्रा से माहौल भक्तिमय हो उठा। पुरुषोत्तम भगवान राम के जयकारों के बीच महिलाओं ने कुमाऊंनी परिधानों में शोभा यात्रा में शिरकत की। श्रीराम जन्मभूमि से पहुंचे अक्षत कलश शोभा यात्रा में आसपास के गांवों से भी आस्था का सैलाब उमड़ा।
शनिवार को हाइवे पर गरमपानी स्थित राम मंदिर से अक्षत कलश यात्रा का विधी विधान से पूजा अर्चना के साथ श्रीगणेश हुआ। विधायक सरिता आर्या व आरएसएस के जिला प्रचारक कमल कुन्याल की अगुवाई में शोभा यात्रा एक किमी की दूरी तय कर खैरना बाजार होते हुए जीवनदायिनी कोसी व शिप्रा नदी के तट पर स्थित शिवालय पहुंची। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में शोभायात्रा में शिरकत की। समाज के हर तबके के लोगों ने शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। भगवान श्रीराम के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। शिवालय में भजन कीर्तनों ने समां बांधा। सरस्वती शिशु मंदिर के नौनिहालों ने यात्रा का स्वागत किया। मंदिर में प्रसाद वितरण भी किया गया। आसपास के गांवों से भी सैकड़ो लोग यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष शोभन सिंह, दिलीप सिंह बोहरा, रमेश सुयाल, गोविंद नेगी, संत पंकज गिरी, मदन मोहन कैड़ा, मोहन मूर्ति, संजय पांडे, मदन मेहरा, दामोदर जोशी, गजेंद्र नेगी, कुंदन जीना, लाभांशु, निर्मला जीना, नंदी खुल्बे, भावना शाह आदि मौजूद रहे। इधर रामगढ़ ब्लॉक के मोना गांव में भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई।महिलाओं ने झोड़ा गायन से समां बांधा। यात्रा लोनिवि मैदान से शुरु होकर प्यूडा़ गांव होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची। आसपास के मोना, चोपड़ा, बरौली, कुमाटी, दियारी, कफूड़ा, गांज, ल्वैशाल, गैराडी़, शीतला, सतखोल से सैकड़ो ग्रामीण यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान खंड कार्यवाह भीम सिंह बिष्ट, राकेश कपिल, कुंदन चिलवाल, राकेश राणा, हरेंद्र नेगी, योगेश, शोभा कपिल, निर्मला जीना, पान सिंह, धीरज नेगी, आनंद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अमित सिंह, ललित मोहन कपिल चित्रा बिष्ट, सोनी बिष्ट, दीपा बिष्ट, गीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।




