🔳बाजार में शुरु हुई पहली टुक-टुक सेवा
🔳क्षेत्रवासियों के साथ बुजुर्ग भी होंगे लाभान्वित
🔳गरमपानी से भुजान तक बीस रुपये होगा किराया
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
शहरों के बाद अब गांवों में भी लोगों को टुक टुक सेवा का लाभ मिलेगा। गरमपानी क्षेत्र में पहली बार टुक टुक सेवा शुरु हो गई है। वाहन स्वामी के अनुसार गरमपानी से खैरना तक महज दस रुपये किराया होगा जबकि भुजान बाजार तक की दूरी महज बीस रुपये में तय होगी। टुक टुक सेवा शुरु होने से स्थानीय बुजुर्ग लाभान्वित होंगे।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित गरमपानी खैरना तथा भुजान क्षेत्र के लोगों को अब बाजार क्षेत्र में आवाजाही को गाड़ीयों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बाजार क्षेत्र में पहली बार टुक-टुक सेवा का श्रीगणेश हो गया है। वाहन स्वामी स्थानीय पवन बुधलाकोटी ने पहली बार क्षेत्र में सेवा की शुरुआत की है। शनिवार को पूजा पाठ के बाद सेवा का संचालन शुरु कर दिया गया है। हमेशा से नगरीय क्षेत्रों में चलने वाली टुक-टुक सेवा के गरमपानी खैरना क्षेत्र में शुरु होने पर स्थानीय बुजुर्गो को इसका लाभ मिलेगा। वाहन स्वामी पवन के अनुसार गरमपानी से खैरना तक दस जबकि भुजान तक का किराया बीस रुपये तय किया गया है। स्थानीय व्यापारियों ने सेवा शुरु किए जाने पर खुशी व्यक्त कर पवन को बधाई दी है।




