🔳पेयजल संकट से चढ़ा पारा, ज़िम्मेदारों पर उपेक्षा का आरोप
🔳लगातार मांग उठाए जाने के बाद अनदेखी से नाराजगी
🔳डीएम कार्यालय में भी धरने की बनाई रणनीति
🔳तीन किमी दूर से सिर पर पानी ढोना बनी मजबूरी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

पेयजल संकट से परेशान बेतालघाट ब्लॉक के नौघर गांव की मातृशक्ति ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। पंचायत भवन में हुई बैठक में महिलाओं ने लगातार उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया। साफ कहा की हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। तय हुआ की जल्द ही जिला मुख्यालय स्थित डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में पेयजल संकट से गांवों के बाशिंदे परेशान हैं। लगातार पेयजल आपूर्ति दुरुस्त किए जाने की मांग उठाए जाने के बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। लाखों करोड़ों रुपये से बनी पंपिग पेयजल योजनाओं से तक ग्रामीणों को समुचित पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा। लगातार पेयजल संकट से जूझ रही नौघर गांव की महिलाओं का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। शनिवार को महिलाओं ने पंचायत भवन परिसर में बैठक कर पेयजल संकट पर गहरी नाराजगी जताई।। प्रेरणा महिला समूह अध्यक्ष रेवती देवी ने कहा की तीन किमी दूर से पानी ढोना मजबूरी बन चुका है जंगली जानवरों का खतरा भी बढ़ चुका है ऐसे में पीने को पानी को हाहाकार है। जल जीवन मिशन योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा। गंगा समूह अध्यक्ष जानकी लोहिया ने जिम्मेदारों पर गांव की उपेक्षा का आरोप लगाया। महिलाओं ने एक स्वर में आगामी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया। तय हुआ की जल्द ही जिलाधिकारी कार्यालय में भी धरना शुरु किया जाएगा। इस दौरान उर्मिला भंडारी, पुष्पा देवी, कमला देवी, भगवती देवी, गंगा भंडारी, उमा भंडारी, ज्योति भंडारी, पंदमआ भंडारी, रेखा देवी, कौशल्या देवी, तुलसी, बंसती, पुष्पा, राधिका, प्रतिमा, हेमा, लक्ष्मी, प्रभा, लीला, दीपा, आशा देवी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!