🔳एसडीएम कोश्या कुटोली से मिले गांवों के बाशिंदे
🔳कुछ लोगों पर बेवजह सड़क निर्माण पर रोड़ा अटकाने का लगाया आरोप
🔳सड़क सुविधा न होने से लगातार बढ़ रही परेशानी की दी जांच
🔳 एसडीएम ने दिलाया न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
विधायक निधि से निर्माणाधीन सड़क का मामला तूल पकड़ गया है। कुछ लोगों के बेवजह विवाद कर निर्माण कार्य रोकने से गांव के बाशिंदों का पारा चढ़ गया है। ग्रामीणों ने एसडीएम कोश्या कुटोली को ज्ञापन सौंप विकास कार्य बाधित करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। आरोप लगाया की विधायक निधि के बजट से किए जा रहे कार्य में विवाद कर सड़क निर्माण रोकने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीएम कोश्या कुटोली ने ग्रामीणों को मामले में न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से लोहाली ग्राम पंचायत के तीन तोकों तक सड़क सुविधा उपलब्ध कराने को विधायक सरिता आर्या ने तीन लाख रुपये का बजट विधायक निधि से उपलब्ध कराया है। बजट मिलने के बाद ग्रामीणों को सड़क सुविधा की आस जगी पर अभी सड़क का निर्माण कार्य शुरु ही हो सका था की कुछ लोगों ने मौके पर पहुंच निर्माण कार्य रुकवा दिया। सड़क निर्माण रोके जाने से शुक्रवार को ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। दो दर्जन से भी अधिक ग्रामीणों ने एसडीएम विपिन चंद्र पंत से मुलाकात कर सारा वाकया बताया। आरोप लगाया की कुछ लोग बेवजह ही सड़क का निर्माण कार्य बाधित कर रहे हैं जबकि उनका सड़क से कुछ लेना देना तक नहीं है। बताया की महज विकास कार्यों में बांधा डालने की नियत से विवाद किया जा रहा है। ग्रामीणों ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। उपजिलाधिकारी विपिन चंद्र पंत ने ग्रामीणों को न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूरन चंद्र आर्या, विजय आर्या, रमेश चंद्र, हीरा लाल, गोपाल सिंह गढ़िया, देव सिंह, हरीश बिष्ट, भुवन चंद्र, दीवान राम, प्रकाश चंद्र, हरीश चंद्र आर्या आदि मौजूद रहे।




