🔳सुगम यातायात को ठोस उपाय किए जाने की मांग
🔳भाजपा नेता ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को भेजा पत्र
🔳लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं पर जताई चिंता
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर दुर्घटना का सबब बन चुके तीखे मोड़ को सही किए जाने की मांग तेज हो गई है। भाजपा किसान मोर्चा कार्यकारणी सदस्य दलिप सिंह बोहरा ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को पत्र भेजकर संबंधित विभाग को निर्देशित कर खतरा बन चुके तीखे मोड़ को सही रुप दिए जाने की मांग उठाई है।
स्टेट हाइवे पर जीआइसी भुजान के ठिक नीचे खतरनाक मोड़ से आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही है। बीते दिनों इसी जगह से वाहन कोसी नदी क्षेत्र में जा गिरा। हादसे में रानीखेत निवासी होमगार्ड के प्लाटून कमांडर की मौत हो गई जबकि वाहन चालक भी गंभीर रुप से घायल हो गया। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दलिप सिंह बोहरा ने खतरनाक हो चुके मोड़ से लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताई है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को पत्र भेज लगातार बढ़ रहे खतरे की जानकारी दी है। पत्र के माध्यम से बताया की कभी भी बड़ी घटना सामने आने का अंदेशा भी बना हुआ है। आए दिन लोग घायल हो रहे है होमगार्ड का प्लाटून कमांडर जान तक गंवा चुका है। दलिप सिंह बोहरा ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से लोनिवि के अधिकारियों को दिशा निर्देश दे सुगम यातायात व दुर्घटनाएं टालने को ठोस कदम उठाए जाने की मांग उठाई है।




