🔳हाइवे पर नारेबाजी कर जताया रोष, पुतला किया आग के हवाले
🔳सेवा उपलब्ध कराने में लापरवाही का लगाया आरोप
🔳आए दिन वाहनों में तकनीकी खराबी पर जताई नाराजगी
🔳जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन तेज करने का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में 108 प्रबंधन की लापरवाही पर नारेबाजी कर रोष जताया। पुतला आग के हवाले किया गया। व्यापारियों ने आरोप लगाया की बदहाल व्यवस्था के कारण मरीज 108 सेवा का घंटों इंतजार करने को विवश हो रहे हैं जिस कारण मरीज की जिंदगी पर जोखिम बढ़ता ही जा रहा है। बावजूद 108 प्रबंधन लापरवाही पर आमादा है। दो टूक चेतावनी दी की यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो फिर आंदोलन तेज किया जाएगा।
शुक्रवार को प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल खैरना ईकाई अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में व्यापारी सड़क पर उतर आए। 108 सेवा प्रबंधन पर लगातार लापरवाह रवैया अपनाए जाने का आरोप लगा नारेबाजी की। प्रबंधन का पुतला आग के हवाले किया। संगठन अध्यक्ष गजेन्द्र नेगी कहा की आए दिन आपातकालीन 108 सेवा के वाहनों में तकनीकी खराबी आ रही है। दूर दराज से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को हायर सेंटर रेफर किए जाने के बावजूद मरीज को 108 सेवा के लिए घंटों इंतजार करना मजबूरी बन चुका है। गर्भवती महिलाओं तक को समय पर सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा जिससे उनकी जिंदगी भी खतरे में पड़ रही है। गरमपानी ईकाई के अध्यक्ष मनीष तिवारी ने कहा की सरकार प्रबंधन को समुचित बजट उपलब्ध करा रही है बावजूद लापरवाही बढ़ते ही जा रही है। व्यापारियों ने एक स्वर में चेताया की यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो फिर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान महामंत्री गोविन्द सिंह, पिंकी राणा, चंदन सिंह, मनीष कुमार, अर्जुन, मनीष नेगी, देवेंद्र जलाल, महेंद्र सिंह, सुभाष, करन, मो. उस्मान दीवान सिंह, कुलदीप सिंह, आंनद सिंह आदि मौजूद रहे।




