🔳विशेषज्ञ चिकित्सकों व सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण दूर दराज रुख करने को मजबूर
🔳हजारों की आबादी के बावजूद स्त्री रोग विशेषज्ञ की नहीं है तैनाती
🔳अल्ट्रासाउंड सेवा के लिए भी मिलों का सफर तय करना बना मजबूरी
🔳स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली भी गांवों से पलायन का मुख्य कारण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गांवो के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही हैं बावजूद ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों तक के लिए दूर दराज रुख करना मजबूरी बन चुका है। हालत यह है कि चिकित्सकों व स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में जिंदगियां खतरे में पड़ती जा रही है। बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं पहाड़ों की पहचान बनती जा रही है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पर आसपास के तमाम गांवो के हजारों बाशिंदे निर्भर हैं जबकि सीएचसी बेतालघाट तथा सुयालबाड़ी में भी बड़ी संख्या में लोग उपचार को पहुंचते हैं पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती न होने व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध न होने से लोग परेशान है। अस्पतालों में लंबे समय से स्त्री रोग, बाल रोग तथा हड्डी रोग विशेषज्ञों की तैनाती की मांग उठाई जा चुकी है पर सुध नहीं ली जा रही। बेतालघाट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा उपलब्ध न होने से गर्भवती महिलाओं को मिलों का सफर तय करना पड़ रहा है जबकि सीएचसी गरमपानी में भी आए दिन व्यवस्था चरमरा जाती है। सीएचसी सुयालबाड़ी में एक्स-रे मशीन उपलब्ध होने के बावजूद लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा। मजबूरी में गांवो के लोग सैकड़ो किलोमीटर दूर जाकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले पा रहे हैं। ऐसे में काफी अधिक पैसा भी खर्च होता है। पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों का आरोप है कि दावे तो तमाम किया जा रहे हैं पर धरातल पर स्थित बंद से बद्तर हो चुकी है। स्वास्थ्य सेवाओं की बिगड़ती हालत के चलते गांव के लोग तेजी से गांव छोड़ने को मजबूर हो चुके हैं और गांव के गांव वीरान होते जा रहे हैं।

error: Content is protected !!