🔳बीडीओ बेतालघाट पर गांव की उपेक्षा किए जाने का लगाया आरोप
🔳आपदा के बाद गांव की नहीं ली गई सुध
🔳मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल प‌र भी दर्ज कराया मामला
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट गांव निवासी कांग्रेसी नेता ने सीडीओ को ज्ञापन सौंप ग्राम पंचायत की उपेक्षा किए जाने पर नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की बीडीओ बेतालघाट उनके गांव की उपेक्षा पर आमादा है। सीएम पोर्टल में तक समस्या दर्ज कराने के बाद भी बीडीओ समस्याओं का निराकरण नहीं कर रहे। इधर बीडीओ महेश चंद्र गंगवार ने मामले पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
मंगलवार को खेत मजदूर किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव कृपाल सिंह मेहरा ने सीडीओ अशोक कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया की तीन वर्ष पूर्व आपदा से गांव में नहरें, रास्ते तथा सुरक्षा दीवारें ध्वस्त हो गई। बीडीओ बेतालघाट को मौखिक व लिखित में सूचना देने के बाद भी लगातार अनदेखी की गई। मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर मामला दर्ज कराया तो निराकरण को बीडीओ को सूचना भेजी दिए जाने की बात बताई गई पर जब ब्लॉक में संपर्क साधा गया तो बीडीओ ने कोई सुध नहीं ली। कृपाल सिंह मेहरा ने सीडीओ से मामले में न्यायोचित कार्रवाई करने की मांग उठाई। बीडीओ बेतालघाट महेश चंद्र गंगवार ने फिलहाल मामले पर कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया।

error: Content is protected !!