🔳विभागीय अधिकारियों ने ग्राम प्रधान को सौंपा प्रमाण पत्र
🔳विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव में हुआ कार्यक्रम
🔳देश को आत्मनिर्भर व विकसित बनाने का भी लिया गया संकल्प
(((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रामगढ़ ब्लॉक के सिरसा गांव को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत ओडीएस प्लस मॉडल पंचायत का दर्जा मिल गया है। गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हुए कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों ने ग्राम प्रधान इंदू जीना को प्रमाण पत्र सौंपा। गांव को खुले में शौचमुक्त करने तथा साफ सफाई की विशेष व्यवस्थाएं बनाने को ग्राम पंचायत को ओडीएस प्लस मॉडल पंचायत का दर्जा दिया गया है। गांव को उपलब्धि मिलने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की है।
शनिवार को सिरसा गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए। उद्यान, कृर्षि, पशुपालन, सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान इंदू जीना को ओडीएस प्लस मॉडल पंचायत का प्रमाण पत्र सौंपा गया। ग्रामीणों ने भारत को आत्मनिर्भर व विकसित बनाने का संकल्प भी लिया। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी की जानकारी भी दी गई। मौके पर विधवा, दिव्यांग, वृद्धावस्था व किसान पेंशन से संबंधित फार्म भी भरवाए गए। इस दौरान एडीओ पंचायत रामगढ़ गोपाल राम वर्मा, राजेंद्र सिंह राणा, डा. विशाल दत्ता, लक्ष्मी, कुबेर सिंह जीना, बालमुकुंद जीना, राजेंद्र सिंह, कुंदन जीना, नारायण सिंह, देवेंद्र सिंह, धन सिंह, जमन सिंह, लीला देवी, हंसी देवी आदि मौजूद रहे।




