🔳एक के बाद एक छह वाहनों से पार की बैटरियां
🔳अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे व रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर दिया वारदात को अंजाम
🔳पूर्व में हुई चोरी का अब तक नहीं हो सका है खुलासा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा – हल्द्वानी हाईवे तथा रानीखेत – खैरना स्टेट हाईवे पर चोर गिरोह ने सक्रियता बडा़ पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे डाली है। पूर्व में हुई चोरी का खुलासा भी नहीं हो सका था कि अब चोरों ने एक के बाद एक करीब छह छह वाहनों से बैटरी चुरा ली। घटना से वाहन स्वामियों में गहरा रोष व्याप्त है।सख्ते में आए व्यापारीयों ने भी जल्द घटना के खुलासे की मांग उठाई है।
रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर चोर गिरोह की सक्रियता से हड़कंप मच गया है। चोर गिरोह बैखौफ होकर वाहनों से बैटरी पार कर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोर गिरोह की बढ़ती सक्रियता से वाहन स्वामी व व्यापारी सख्ते में है। बीते महीने भुजान निवासी राजकीय ठेकेदार प्रताप सिंह बिष्ट की दो मशीनों से बैटरी चोरी के मामले का अभी खुलासा भी नहीं हो सका था की अब बैटरी चोर गिरोह ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में खड़ी दो लोडर मशीनों तथा रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर जैनोली निवासी दीपक मेहरा, खैरना निवासी चंदन मेहरा के डंपर से बैटरियां चुरा ली। वहीं पातली क्षेत्र में खड़े दो डंपरों से भी रात के समय बैटरियां पार कर ली। सुबह जब वाहन चालक वाहनों के समीप पहुंचे तो वाहनों में बैटरी न होने से उनके होश उड़ गए। वाहन स्वामियों ने सूचना एक दूसरे को दी तो छह वाहनों से बैटरी चोरी होने की पुष्टि हुई। चोरी की बढ़ती वारदात से वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है। व्यापारियों ने भी बढ़ती वारदात पर नाराजगी व्यक्त कर खुलासे की मांग उठाई है।




