🔳केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी
🔳स्वास्थ्य विभाग ने की ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच
🔳ग्रामीणों की कई समस्याओं का किया गया मौके पर निस्तारण

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा के तहत बेतालघाट ब्लॉक के नौघर व बिनाकोट गांव में हुई गोष्ठी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की। मौके पर विधवा, दिव्यांग, किसान, वृद्धावस्था पेंशन के फॉर्म भी भरे गए।

बुधवार को विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा नौघर व बिनाकोट ग्राम पंचायत पहुंची। विभागीय अधिकारियों ने उन्नत खेती के गुर बताए। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने पशुओं में होने वाली बिमारी की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। ग्रामीणों की कई समस्याओं का मौके पर निदान किया। वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा, किसान पेंशन के फॉर्म भी भरे गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान महेंद्र गोस्वामी व गणेश जोशी ने संयुक्त रूप से की। संचालन कृपाल सिंह ने किया। भारत को आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में गांव के बाशिंदों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

error: Content is protected !!