🔳विजेता को मिलेंगे 25 हजार नगद व चमचमाती ट्रॉफी
🔳17 दिसंबर को खेला जाएगा उद्घाटन मुकाबला
🔳आयोजन समिति ने किया अधिक से अधिक टीमों से प्रतिभाग का आह्वान
(((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट))))
समीपवर्ती टूनाकोट सेरा में होने वाली किक्रेट चैंपियनशिप की तैयारियां शुरु कर दी गई है। उद्घाटन मुकाबला 17 दिसंबर को खेला जाएगा। चैम्पियनशिप की विजेता टीम को 25 हजार रुपये की इनामी राशि के साथ ही चमचमाती ट्रॉफी सौंपी जाएगी। उपविजेता टीम को 12 हजार रुपये व ट्रॉफी दी जाएगी।
प्रतिवर्ष टूनाकोट सेरा में खेले जाने वाली क्रिकेट चैंपियनशिप का इस वर्ष भी रंगारंग आगाज होगा। आयोजन समिति ने क्रिकेट चैंपियनशिप की तैयारी शुरू कर दी है। चैंपियनशिप में प्रवेश को ढाई हजार रुपये प्रवेश शुल्क तय किया गया है। 17 दिसंबर से शुरु होने वाली चैंपियनशिप के लिए अब तक तीन दर्जन से भी अधिक टीमों ने प्रवेश करा लिया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील मेहरा के अनुसार विजेता टीम को 25 हजार रुपये की नगद इनामी धनराशि के साथ ही चमचमाती ट्रॉफी दी जाएगी जबकि उपविजेता टीम को 12 हजार रुपये व ट्रॉफी दी जाएगी। शुरुआती मुकाबले 12 – 12 ओवर के खेले जाएंगे जबकि सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला 18 ओवरों का होगा। चैंपियनशिप के लिए मैदान व पिच को अंतिम रूप देने का कार्य शुरू कर दिया गया है। आयोजन समिति के आनंद सिंह मेहरा, हरीश सिंह मेहरा, गोविंद सिंह ने अधिक से अधिक टीमों से चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।




