🔳तहसील के समीप पार्किंग व देवी मंदिर के समीप धड़ल्ले से चल रहा काला कारोबार
🔳बीच बाजार ज्वलनशील पदार्थों की तस्करी से बड़ी घटना का खतरा
🔳तहसीलदार ने किया कड़ी कार्रवाई का दावा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में तहसील से चंद कदम दूर रसोई गैस व पैट्रोलियम पदार्थो की तस्करी पर अब शिंकजा कसने की तैयारी शुरु कर दी गई है। तहसीलदार कोश्या कुटोली मनीषा मारकाना के अनुसार पुलिस व पूर्ति विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। साफ कहा की ज्वलनशील पदार्थों की तस्करी कतई बर्दाश्त नही की जाएंगी।
हाइवे पर स्थित तहसील कोश्या कुटोली मुख्यालय से चंद कदम दूर स्थित पार्किंग तथा समीप ही देवी मंदिर के समीप रसोई गैस व पैट्रोलियम पदार्थो की तस्करी जोरों पर है। कालाबाजारी में लिप्त तस्कर पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों से गठजोड़ कर बीच बाजार रसोई गैस व पेट्रोल डीजल की तस्करी कर रहे हैं। आबादी के बीच ज्वलनशील पदार्थों की तस्करी से पूरे क्षेत्र पर बडा़ खतरा मंडरा रहा है वहीं सरकार को भी राजस्व की चपत लगाई जा रही है। मामला उठने के बाद अब प्रशासन ने तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरु कर दी है। बकायदा पुलिस व पूर्ति विभाग को छापेमारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष अभियान चलाकर तस्करों का नेटवर्क ध्वस्त किया जाएगा। तहसीलदार मनीषा मारकाना के अनुसार पुलिस व पूर्ति विभाग को छापेमारी अभियान के निर्देश दिए जाएंगे। साफ कहा की तस्करों पर शिकंजा कस कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।




