🔳लोहाली के समीप हाइवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर
🔳कुछ देर के लिए थम गई वाहनों की रफ्तार
🔳पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद सुचारु हुआ यातायात
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर कमजोर पड़ चुकी पहाड़ियां बिन बारिश ही दरकने लगी है। लोहाली क्षेत्र में पहाड़ी से एकाएक गिरे पत्थरों से आवाजाही कुछ देर के लिए थम गई। गनीमत रही की कोई वाहन पत्थरों की चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।
कुमाऊं की लाइफ लाइन के जगह जगह खस्ताहाल होने से आवाजाही खतरनाक हो चुकी है। यात्री जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हो चुकें हैं। मंगलवार शाम हाइवे पर लोहाली के समीप पहाड़ी दरकने से पत्थर हाइवे पर आ गिरे। आवाजाही कर रहे वाहन पत्थरो की चपेट में आने से बाल बाल बच गए और बड़ा हादसा टल गया। पत्थरों के गिरने से हाइवे पर आवाजाही कर रहे वाहन चालकों ने वाहन सुरक्षित स्थान पर रोक लिए। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद वाहन चालकों ने खतरे के बीच वाहन आगे बढ़ाए।




