🔳दुर्घटना के बाद कैंटर चालक मय वाहन मौके से फरार
🔳स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
🔳कैंटर चालक के खिलाफ उठाई कार्रवाई की मांग
🔳अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खीनापानी क्षेत्र की घटना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर तेज रफ्तार कैंटर वाहन ने स्कूटी सवार को चपेट में ले लिया। कैंटर चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रुप से घायल स्कूटी सवार को उपचार के लिए सीएचसी सुयालबाड़ी पहुंचाया। घटना की सूचना स्वजनों व पुलिस को भी दी गई है।
शनिवार को रामगढ़ ब्लॉक के कुलगाढ़़, ढोकाने गांव निवासी चंदन भंडारी स्कूटी यूके 06बीएफ0860 से सुयालबाड़ी बाजार की ओर से गांव को रवाना हुआ। चंदन हाइवे पर खीनापानी बाजार के समीप पहुंचा ही था की विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। कैंटर वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मय वाहन मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय नवीन जीना ने लहुलुहान हालत में जमीन पर गिरे चंदन को अपने निजी वाहन से सीएचसी सुयालबाड़ी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। व्यापारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दुर्घटना के बाद फरार हुए कैंटर चालक को पकड़ने तथा कार्रवाई की मांग उठाई है।




