🔳राज्याभिषेक के साथ गरमपानी में रामलीला महोत्सव संपन्न
🔳बजेडी़ गांव में केंद्रीय मंत्री ने किया रामलीला मंचन का श्रीगणेश
🔳विकास कार्यों के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी में रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन भगवान राम ने अंहकारी रावण का वध किया। कलाकारों ने दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इधर बजेडी़ गांव में रामलीला मंचन का श्रीगणेश हो गया।
हाइवे पर स्थित गरमपानी क्षेत्र में रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग रामलीला का लुत्फ उठाने पहुंचे। अहिरावण के पात्र मोहित मंगचवाडी ने दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों का ध्यान खींचा। रावण के पात्र पंकज पंत, हनुमान के पात्र शैलू, मकरध्वज के पात्र देवेश कांडपाल ने भी शानदार अभिनय किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कलाकारों की सराहना की। केंद्रीय मंत्री ने भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान लोगों से किया। इससे पूर्व रामलीला कमेटी सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष भुवन त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, मदन मोहन कैड़ा, अंकित साह, भास्कर तिवारी, त्रिभुवन पाठक, ललित बिष्ट, कन्नू गोस्वामी, रमेश, तिवारी, कैलाश कांडपाल, देवेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। इधर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने बजेडी़ गांव में रामलीला मंचन का श्रीगणेश किया। गांव में विकास कार्यों के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।




