🔳ट्रक स्वामियों व चालकों ने ठप किया वाहनों का संचालन
🔳आए दिन भारी भरकम चालान से चढ़ा है पारा
🔳रानीखेत पुल पर नारेबाजी कर जताया रोष
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
विभिन्न मांगों को लेकर कोसी घाटी के वाहन संचालकों का पारा चढ़ गया है। रानीखेत पुल पर नारेबाजी कर रोष जताया। आरोप लगाया की आए दिन वाहनों के भारी-भरकम चालान किए जा रहे हैं जिससे लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। दो टूक चेतावनी दी की यदि उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु होगी।
गुरुवार को कोसी घाटी क्षेत्र के ट्रक चालक व स्वामी सड़क पर उतर आए। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर वाहनों का संचालन ठप कर दिया। रानीखेत पुल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा की पुलिस लगातार उत्पीड़न पर आमादा है। आए दिन हजारों रुपये के चालान कर दिए जा रहे हैं। जिस कारण आर्थिक स्थिति भी बिगड़ते जा रही है। तमाम टैक्स अदा करने के बावजूद चालान होने से वाहनों की बैंक की किस्तें तक जमा नहीं हो पा रही है। वाहन स्वामी वाहनों को बेचने तक को मजबूर हो चुके हैं। वाहन स्वामियों व वाहन चालकों ने नारेबाजी कर रोष भी जताया। दो टूक कहा की अभी महज दो दिन से वाहनों का संचालन ठप है। आवश्यकता पड़ी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु कर दी जाएगी। इस दौरान श्याम सिंह, बालम सिंह, हेमंत सिंह, सूरज मेहरा, कुंदन मेहरा, नंदन सिंह देव, मुकेश फर्त्याल, ललित कुमार, ललित मोहन, प्रदीप, अनुराग, लक्की टोलिया, गणेश, चारु अधिकारी, आंदन रावत, हरीश नेगी, कैलाश मेहरा, गणेश सिंह, बालम सिंह, जीवन सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।




