🔳जिलाधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी रिपोर्ट
🔳दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से हुआ है निर्माण
🔳प्राधिकरण को हस्तांतरित होने के बाद आमंत्रित होगी निविदाएं
🔳 स्थानीय व्यापारी ने कैफे के ठीक उपर पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों से सुरक्षा को ठोस उपाय की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर गरमपानी क्षेत्र में दो करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत से बने कैफे व पार्किंग का संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्द ही कैफे व पार्किंग प्राधिकरण को हस्तांतरित किया जाएगा। प्राधिकरण निविदाएं आंमत्रित कर इसका संचालन शुरु कराएगा। एसडीएम विपिन चंद्र पंत के अनुसार संयुक्त निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
गरमपानी क्षेत्र में कुमाऊं मंडल विकास निगम ने दो करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत से कैफे व पार्किंग का निर्माण किया है। जल्द ही पेट्रोल पंप का निर्माण भी शुरु होना है। बीते दिनों जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह ने कैफे व पार्किंग का जायजा ले इसका संचालन शुरु करने को विशेष कमेटी का गठन किया। गुरुवार को जिलाधिकारी विपिन चंद्र पंत की अगुवाई में गठित प्रशासन, सिंचाई, लोनिवि तथा प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों ने कार्यो का जायजा लिया। स्थानीय व्यापारी देवेश कांडपाल ने कैफे व पार्किंग निर्माण के बाद से पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों की रोकथाम को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई। एसडीएम विपिन चंद्र पंत के अनुसार संयुक्त निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को उपलब्ध कराई जाएग। कैफे व पार्किंग का हस्तांतरण प्राधिकरण को किए जाने के बाद निविदाएं आमंत्रित कर संचालन शुरु होगा। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एके वर्मा, अपर सहायक अभियंता नीरज तिवारी, दिनेश नैनवाल, हेम उपाध्याय, पीसी पंत, विजय नेगी, वीरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।




