🔳बढेरी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में आई थी खराबी
🔳विद्युत आपूर्ति ठप होने से परेशान रहे सैकड़ों उपभोक्ता
🔳आपूर्ति सुचारु होने के बाद ली राहत की सांस
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के एक दर्जन से अधिक गांवों में 18 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकी। विद्युत कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल आपूर्ति सुचारु की। विद्युत विभाग के अवर अभियंता गजेन्द्र सिंह बिष्ट के अनुसार ट्रांसफार्मर की डिस्क में खराबी आने से आपूर्ति बाधित हुई थी। बेतालघाट ब्लॉक के तल्लाकोट , मल्लाकोट, बादरकोट, हरोली, बंसगांव, सिमलखा समेत एक दर्जन से अधिक गांवों में बीते मंगलवार को विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शहीद बलवंत सिंह भुजान वर्धो मोटर मार्ग पर बढेरी क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी से गांव अंधेरे में डूब गए। सैकड़ों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह गरमपानी से विद्युत विभाग की टीम बढेरी को रवाना हुई। कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल लगभग तीन बजे आपूर्ति सुचारु की जा सकी। आपूर्ति बहाल होने के बाद उपभोक्ताओं ने भी राहत की सांस ली। अवर अभियंता गजेन्द्र सिंह बिष्ट के अनुसार ट्रांसफार्मर की डिस्क में तकनीकी खराबी खाने से आपूर्ति बाधित हुई थी। डिस्क बदलकर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।




