🔳हाइवे पर शराब के नशे में दौड़ा रहा था वाहन
🔳विशेष चैकिंग अभियान के दौरान चढ़ा पुलिस के हत्थे
🔳पुलिस ने आरटीओ को कर दी बस के परमिट निरस्तीकरण की संस्तुति
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर शराब के नशे में बस दौडा़ रहे चालक को खैरना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। चालक के पास लाइसेंस भी नहीं मिला। पुलिस ने बस के परमिट निरस्तीकरण की संस्तुति भी आरटीओ हल्द्वानी को कर दी है।
मंगलवार को खैरना पुलिस की टीम ने चौकी प्रभारी दिलीप कुमार की अगुवाई में हाइवे पर खैरना क्षेत्र में विशेष चैकिंग अभियान चलाया। हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही केएमओ बस यूके 04पीए 0512 को चैकिंग के लिए रोका गया। बस में महिला, बच्चे व बुजुर्ग सवार थे। वाहन चालक से कागजात मांगे गए तो वह लाइसेंस नहीं दिखा सका। शक होने पर पुलिस ने जांच करवाई तो चालक के शराब के नशे में होने की भी पुष्टि हुई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। बस के परमिट के निरस्तीकरण की संस्तुति भी आरटीओ हल्द्वानी को की गई है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने दूसरे वाहन चालक के जरिए बस को अल्मोड़ा की ओर रवाना किया। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार शराब के नशे में वाहन चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान एएसआई गिरिश चंद्र टम्टा, राजेंद्र सती, जगदीश धामी आदि मौजूद रहे।




