🔳 बढ़ेरी क्षेत्र में 11 केवी की लाइन में आया फाल्ट
🔳 सैकडो उपभोक्ताओं को करना पड़ा परेशानी का सामना
🔳 अवर अभियंता ने किया जल्द आपूर्ति सुचारु करने का दावा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बढ़ेरी क्षेत्र में 11 केवी की लाइन में फाल्ट आने से बेतालघाट ब्लॉक के एक दर्जन से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए है‌। बुधवार को तकनीकी खराबी दूर होने के बाद ही आपूर्ति सुचारु हो सकेंगी। विद्युत विभाग के अवर अभियंता गजेन्द्र सिंह बिष्ट ने जल्द आपूर्ति सुचारु करने का दावा किया है।

सोमवार को विद्युत विभाग की हाइटेंशन लाइन पर लौपिंग का कार्य होने से सुबह से ही आपूर्ति ठप रही। शाम को आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद थी पर एकाएक शहीद बलवंत सिंह भुजान – बर्धो मोटर मार्ग पर बढेरी क्षेत्र में विद्युत विभाग की 11केवी की लाइन में फाल्ट आ गया। लाइन में फाल्ट आने से मल्लाकोट, तल्लाकोट, बादरकोट, गैरखाल, हरोली, सिमलखा समेत एक दर्जन गांवों में आपूर्ति ठप हो गई। सैकडो उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत संचालित उपकरण भी शोपीस बन गए जबकि मोबाइल भी ठप हो गए। ग्रामीणों ने जल्द आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग उठाई है । अवर अभियंता गजेन्द्र सिंह बिष्ट के अनुसार बढेरी क्षेत्र में लाइन में तकनीकी खराबी से आपूर्ति प्रभावित हुई है। जल्द फाल्ट को दूर कर आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।

error: Content is protected !!