🔳जोरदार झटके के साथ छटक कर जमीन पर गिरा
🔳कार्य कर रहे साथी घायल को लेकर पहुंचे अस्पताल
🔳प्राथमिक उपचार के बाद किया गया हायर सेंटर रैफर
🔳एसडीओ ने बैठाई जांच, अवर अभियंता से मांगी रिपोर्ट
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
हाइटेंशन लाइन के समीप लौपिंग का कार्य कर रहा युवक एकाएक जोरदार झटके के साथ छटक गया। आनन फानन में युवक को उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल युवक को हायर सेंटर हल्द्वानी रैफर कर दिया। घटना से विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया। एसडीओ ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
मंगलवार को विद्युत विभाग की टीम छड़ा क्षेत्र में लौपिंग चौपिग का कार्य कर रही थी। श्रमिक के तौर पर कार्य करने वाला थुआ ब्लाक, ताड़ीखेत निवासी प्रेम टम्टा भी साथियों के साथ कार्य में जुटा। दोपहर में हाइटेंशन लाइन के समीप प्रेम लौपिंग का कार्य कर रहा था की तभी एकाएक जोरदार झटके के साथ वह छटक कर जमीन पर आ गिरा। प्रेम के गिरने से हड़कंप मच गया। साथ में कार्य कर रहे साथियों व ग्रामीणों ने प्रेम को घायल हालत में सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। प्रेम को कंरट लगने की सूचना पर आसपास के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने प्रेम का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी रैफर कर दिया। विद्युत विभाग के एसडीओ मनोज तिवारी के अनुसार पूरा ग्रीड बंद होने के बावजूद युवक कैसे गिरा। करंट व अन्य बिंदुओं पर जांच के आदेश दिए गए हैं। अवर अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है।




