🔳जिला पंचायत व व्यापारियों की संयुक्त बैठक में अहम बिंदुओं पर चर्चा
🔳जिंप अधिकारियों ने बताई भूमि की जरुरत
🔳व्यापारियों ने प्रशासन के पाले में डाली गेंद
🔳सफाई व्यवस्था में हीलाहवाली बर्दाश्त न
करने की दी चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

व्यापारियों व जिला पंचायत की संयुक्त बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिला पंचायत अधिकारियों ने गीला कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर जोर दिया। व्यापारियों ने प्रशासन से भुमि उपलब्ध कराने की मांग उठाई। व्यापारियों ने दो टूक कहा की बाजार में अव्यवस्था कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंगलवार को महिला सभागार गरमपानी में नैनीताल से पहुंचे जिला पंचायत के अधिकारियों व व्यापारियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक हुई। जिंप के अपर मुख्य अधिकारी कमलेश सिंह बिष्ट ने बताया कि गीले कूड़े के निस्तारण के लिए क्षेत्र के आसपास की भूमि उपलब्ध होगी तो कूड़ा एकत्र करने के बाद उसका निस्तारण किया जा सकेगा जबकि सूखा पूर्व की तरह ही कूडा़ वाहन के जरिए हल्द्वानी स्थिति टंचिग ग्राउंड भेजा जाएगा। ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी ने पंचायत में कहीं पर भी ऐसी जगह न होने का हवाला दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र नेगी ने कहा की स्थानीय प्रशासन समुचित भूमि उपलब्ध कराए। साफ कहा की बाजार क्षेत्र में व्यवस्थाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान महामंत्री गोविन्द सिंह नेगी, राकेश जलाल, दयाल सिंह पिनारी, वीरेंद्र मेहरा, भुवन सती, कैलाश पिनारी, श्याम सिंह, विपिन राम, मोहन बिष्ट, दीपक उपाध्याय, पंकज जोशी, नितिन आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!