🔳दो वाहन भी क्षतिग्रस्त, श्रद्धालुओं ने भागकर बचाई जान
🔳लगातार खतरा बढ़ने से स्थानीय लोग भयभीत
🔳आवारा गोवंशीय पशुओं को गोसदन भेजने की मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर आवारा गोवंशीय पशुओं का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। कैंची बाजार क्षेत्र में दो सांड के आपस में भिड़ने से अफरा तफरी मच गई। दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों ने बामुश्किल भागकर जान बचाई। क्षेत्रवासियों ने आवारा गोवंशीय पशुओं को गौसदन भेजे जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

आसपास के गांव से लोग आवारा गोवंशीय पशुओं को बाजार क्षेत्र में छोड़ जा रहे हैं जिससे बाजार क्षेत्र गोवंशीय पशुओं के हमलावर होने से आए दिन खतरा बना हुआ है। मंगलवार को कैंची मुख्य बाजार क्षेत्र में दो आवारा सांड आपस में भिड़ गए। सांड की भिड़ंत से हाईवे पर आवाजाही भी प्रभावित हो गई। वहीं बाजार क्षेत्र में खड़े दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। सांडों की भिड़ंत से बाजार क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं ने बामुश्किल भाग कर जान बचाई। काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। बाद में सांडों के अलग होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। व्यापारियों ने आवारा गोवंशीय पशुओं को गौसदन भेजने तथा पशुओं को आवारा छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!