🔳कूड़ा वाहन चालक के विडियो बनाने पर चढ़ा व्यापारियों का पारा
🔳शुल्क देने के बावजूद मनमानी का लगाया आरोप
🔳 क्षेत्र की उपेक्षा बर्दाश्त न करने का ऐलान

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित खैरना बाजार क्षेत्र में गीला कूड़ा निस्तारण न किए जाने पर हंगामा खड़ा हो गया। वाहन चालक के विडियो बनाने पर विवाद उपजा। तीखी नोंकझोंक के बाद बामुश्किल मामला शांत हुआ। व्यापारियों ने जिला पंचायत पर मनमानी किए जाने का आरोप लगाया।

मंगलवार को जिला पंचायत का वाहन गरमपानी खैरना क्षेत्र में कूड़ा लेने पहुंचा। बाजार के व्यापारी हरक सिंह पिनारी ने जैसे ही वाहन में कूड़ा डाला कूड़ा गाड़ी का चालक विडियो बनाने लगा। चालक के विडियो बनाते देखा व्यापारी का पारा चढ़ गया। व्यापारी ने चालक से विडियो बनाने का कारण पूछा तो बात बढ़ गई। तीखी नोंकझोंक होने लगी। सूचना पर आसपास के व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। बामुश्किल मामला शांत हुआ। व्यापारियों ने आरोप लगाया की समुचित शुल्क देने के बावजूद कूड़ा निस्तारण नहीं किया जा रहा। गीला कूड़ा छोड़ दिया जा रहा है जबकि पहले सूखे व गीले कूड़े के निस्तारण के नाम पर शुल्क लिया गया। कुंदन सिंह, फिरोज अहमद, वीरेंद्र सिंह आदि व्यापारियों ने जिला पंचायत पर मनमानी किए जाने का आरोप लगाया। दो-टूक चेतावनी दी की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी

error: Content is protected !!