🔳गरमपानी में रामलीला मंचन की मची धूम
🔳कलाकारों ने दमदार प्रस्तुति के दम पर बांधा समां
🔳सगी बहनों ने निभाया भरत व शत्रुघ्न का किरदार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित गरमपानी क्षेत्र में रामलीला मंचन की धूम मची है। कलाकार दमदार प्रस्तुति के दम पर वाहवाही लूट रहे हैं। भरत व शत्रुघ्न के किरदार में दोनों सगी बहनों ने खूब वाहवाही लूटी।
गरमपानी की सुप्रसिद्ध रामलीला मंचन का लुत्फ उठाने मझेडा़, डोबा, रातीघाट, खैरना, छड़ा, लोहाली, भुजान, पातली, भुजान समेत आसपास के गांवों से रोजाना सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। पांचवें दिन केवट संवाद, भरत मिलाप, शत्रुघ्न मंथरा संवाद का मंचन किया गया। केवट के पात्र बाला दत्त पांडे ने नाथ न लूं तुमसे उतराई………। शत्रुघ्न के पात्र माही राठौर ने अरी तू पापीन……. । भरत के पात्र अंजली राठौर ने मां तेरे मन में ऐसी कुमति बसी क्यों…… राम को वन जो दिना……….की शानदार प्रस्तुति दी। कैकई के पात्र भास्कर त्रिपाठी व प्रताप सिंह गौणी ने भी शानदार अभिनय के दम पर तालियां बटोरी। भरत व शत्रुघ्न का अभिनय दोनों सगी बहनों ने निभाया। इस दौरान रामलीला कमेटी सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।




