🔳सीम गांव में हुए कार्यक्रम में तीन सौ महिलाओं ने किया प्रतिभाग
🔳रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
🔳कुमाऊंनी हास्य कलाकार मोहन दा ने किया लोटपोट
🔳मिटोरस ट्रस्ट उद्यम संस्था व हैप्पी चिल्ड्रेंन लाइब्रेरी कैलाश पुष्प के संयुक्त तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के सीम गांव में मिटोरस ट्रस्ट उद्यम संस्था व हैप्पी चिल्ड्रेंन लाइब्रेरी कैलाश पुष्प के संयुक्त तत्वाधान में खुशी का एक दिन कार्यक्रम हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से तीन सौ से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
शनिवार को सीम गांव में महिलाओं के लिए खुशी का एक दिन कार्यक्रम का शुभारंभ उद्यम संस्था के संस्थापक पंकज वाधवा व उद्यम एडवाइजरी बोर्ड सदस्य सुरभि बिखचंदानी व हैप्पी चिल्ड्रेन लाइब्रेरी कैलाश पुष्प के अतुल साह ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पहाड़ की महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। संस्था महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने को ऋण भी उपलब्ध करा रही है। पांच महीनों में 25 कार्यक्रमों के जरिए साढ़े सात हजार महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में कुमाऊंनी कलाकार मोहन दा ( अमित भट्ट ) ने अपनी टीम के साथ शानदार प्रस्तुति दी। अरुण तिवारी ने शानदार गीतों की प्रस्तुति दी। महिलाओं ने झोड़ा गायन से वाहवाही बटोरी। चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। समीर मेहता, आशीष श्रीवास्तव, अनुराग सिंह ने भी विभिन्न जानकारियां साझा की। 60 से अधिक सास बहुओं को साड़ियां व डिनर सैट उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम का संचालन जया साह ने किया। इस दौरान अंजली नबियाल, शोभा लोहनी, राहुल जोशी, ललित जोशी, खीम सिंह, नवीन कनवाल, अरुण तिवारी, गोविंद चिलवाल, धीरज, आरती कनवाल, रजनी, कंचन आदि मौजूद रहे।




