🔳प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया गया था रेफर
🔳डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
🔳देर शाम कोसी नदी स्थित श्मशान घाट में गमगीन माहौल में की गई अंत्येष्टि
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

विषाक्त पदार्थ का सेवन करने वाले युवक ने हल्द्वानी स्थित डा. सुशीला तिवारी अस्पताल ने दम तोड़ दिया। युवक को सीएचसी गरमपानी से प्राथमिक उपचार के बाद रैफर किया गया था।
बीते गुरुवार को खैरना निवासी देवेंद्र ने दोपहर में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। सूचना पर आसपास के लोग व स्वजन देवेन्द्र को उपचार के लिए गरमपानी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद देवेन्द्र को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने भी अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी जुटाई। शुक्रवार सुबह हल्द्वानी स्थित डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में देवेन्द्र ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। देर शाम कोसी नदी स्थित श्मशान घाट में मृतक की अंत्येष्टि कर दी गई।

error: Content is protected !!