◾स्टेट हाइवे पर नारेबाजी कर जताया रोष
◾प्रशासन पर लगाया हीलाहवाली किए जाने का आरोप
◾पातली व बजीना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का मामला
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर पातली व बजीना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा न होने पर व्यापारियों का पारा चढ़ गया। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में नारेबाजी कर रोष जताया। आरोप लगाया की तीन दिन से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद अब तक चोरी का खुलासा नहीं किया जा सका है। जिस कारण व्यापारी वर्ग भयभीत है। जल्द खुलासा किए जाने की मांग उठाई।
बीते गुरुवार को पातली क्षेत्र में चोरों ने व्यापारी महेंद्र सिंह नेगी की दुकान में सेंध लगा आठ हजार रुपये की नगदी समेत हजारों रुपये का सामान पार कर लिया। वहीं बजीना क्षेत्र में भी मदन सिंह देव की दुकान का ताला तोड़ दो हजार रुपये समेत पांच हजार रुपये का सामान चुरा लिया। चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने राजस्व पुलिस से खुलासे की मांग उठाई। राजस्व पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले पर कुछ पता नहीं चल सका। घटना का खुलासा न होने से आक्रोशित व्यापारी रविवार को सड़क पर उतर आए। व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद नेगी की अगुवाई में नारेबाजी कर रोष जताया। कहा की चोरी की घटना को तीन दिन से भी अधिक का समय बीत जाने के बावजूद अब तक चोरी की घटना का खुलासा नहीं किया जा सका है। व्यापारी वर्ग में भय का माहौल बना हुआ है। व्यापारियों ने प्रशासन पर लापरवाही किए जाने का आरोप भी लगाया। दो टूक चेतावनी दी की जल्द चोरी की घटना का खुलासा नहीं किया गया तो फिर व्यापारी आंदोलन को विवश हो जाऐंगे। इस दौरान देवेंद्र मेहरा, भरत नेगी, महेंद्र सिंह नेगी, जीवन नेगी, मोहित सिंह, मनीष सिंह, बचे सिंह, हिमांशु नेगी, संतोष परिहार, बालम सिंह, मनीष वर्मा, भुवन सिंह राणा, दलिप सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!