◾कुबेर व्यवस्थापक जबकि राम सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
◾ रामलीला कमेटी की बैठक में तमाम अहम बिंदुओं पर चर्चा
◾कमेटी सदस्यों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सिरसा क्षेत्र में हुई बैठक में रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। मंचन के सफल आयोजन को कमेटी का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। सर्वसम्मति से तय हुआ की रामलीला का भव्य आयोजन किया जाएगा।
रविवार को हुई बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। गांव में रामलीला मंचन की तैयारियों पर मंथन किया गया। नारायण सिंह जीना को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई जबकि कुबेर सिंह जीना को व्यवस्थापक तथा राम सिंह को कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। पदाधिकारियों ने कहा की रामलीला मंचन का भव्य आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रवासियों से मंचन की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। कमेटी सदस्यों ने कहा की जल्द तालीम की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान कुंदन सिंह, डूंगर सिंह, बालमुकुंद, पंकज सिंह, रोहित जीना, सुरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!