◾हाइवे पर छड़ा बाजार के समीप फट गया इंजेक्टर पाइप
◾दिल्ली से तीस यात्रियों को लेकर धारचूला रवाना हुई थी बस
◾परेशान यात्रियों ने परिवार विभाग के खिलाफ जताई नाराजगी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दिल्ली से धारचूला जा रही रोडवेज बस खराब हो गई। बस में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई। बाद में यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को रवाना किया गया।
रोडवेज बस चालक संजय सिंह तथा परिचालक पंकज कुमार दिल्ली से बस यूके 04पीए 4186 में करीब तीस यात्रियों को लेकर धारचूला को रवाना हुए। रविवार सुबह लगभग तीन बजे के आसपास पंकज बस लेकर हाइवे पर छड़ा बाजार के समीप पहुंचा ही था की एकाएक बस में तकनीकी खराबी आ गई। चालक व परिचालक ने तकनीकी खराबी को दूर करने को काफी मशक्कत की पर सफलता नहीं मिली। बस का इंजेक्टर पाइप फट चुका था। मध्य रात्रि हाइवे पर बस में तकनीकी खराबी आने से बस में सवार यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी भी जताई। लंबी रुट की बसों को फिट रखने की मांग की। करीब डेढ़ घंटे इंतजार के बाद यात्रियों को एक एक कर दूसरी बसो से गंतव्य को रवाना किया जा सका।

error: Content is protected !!