◾पेयजल योजना तीन वर्षों से क्षतिग्रस्त, प्राकृतिक जल स्रोत सूखा
◾पानी न होने से व्यापारियों का व्यवसाय भी हुआ प्रभावित
◾क्षेत्रवासियों ने उठाई पेयजल योजना की मरम्मत की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित नावली बाजार क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। क्षेत्र के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए हैं। दूर दराज से पानी ढोना मजबूरी बन चुका है। स्थानीय व्यापारियों ने पेयजल व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
हाइवे पर स्थित नावली बाजार क्षेत्र में पेयजल बढ़ने से हाहाकार मचा हुआ है। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को बनी पेयजल योजना तीन वर्ष पूर्व आई आपदा के बाद से ही ध्वस्त पड़ी है। ग्रामीणों ने समीपवर्ती प्राकृतिक जल स्रोत से अस्थाई व्यवस्था के तहत बाजार क्षेत्र तक पानी पहुंचाया पर अब प्राकृतिक जल स्रोत के सूखने से परेशानी बढ़ गई है। पेयजल व्यवस्था ठप हो जाने से बाजार क्षेत्र में होटल व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो गया है‌। यात्रियों व पर्यटकों के न रुकने से नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के करीब बीस से ज्यादा परिवार बूंद बूंद पानी को तरस गए हैं। स्थानीय भगवत सिंह जंतवाल, दलिप सिंह, चंदन सिंह, खुशाल कार्की, दीवान सिंह, बालम सिंह, चंदन सिंह, भुवन कार्की आदि ने क्षेत्र की क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी पेयजल योजना को दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। दो टूक चेताया है की यदि उपेक्षा की गई तो व्यापारी आंदोलन को बाध्य होंगे।

error: Content is protected !!