◾बाजार क्षेत्र में अनगिनत गड्डे बन चुके मुसीबत का सबब
◾आए दिन रपटकर घायल हो रहे बाइक सवार
◾ स्कूली बच्चे व राहगीर भी हो चुके परेशान
◾स्थानीय व्यापारियों ने उठाई हाटमिक्स की पुरजोर मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गरमपानी खैरना क्षेत्र के व्यापारियों ने गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र से हाटमिक्स कार्य शुरु किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। बाजार में जगह जगह अनगिनत गड्डे होने से लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने हाइवे पर शुरु हुए हाटमिक्स कार्य के पहले चरण में मुख्य बाजार क्षेत्र में कार्य किए जाने पर जोर दिया है।

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर भवाली से हाटमिक्स कार्य शुरु कर दिया गया है। हाटमिक्स होने से अब महत्वपूर्ण हाइवे के हालात सुधरने की उम्मीद भी जग गई है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र से हाटमिक्स कार्य शुरु करवाए जाने कि मांग उठाई है। नगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी के अनुसार मुख्य बाजार क्षेत्र से होकर निकलने वाले हाइवे के हालात बिगड़ चुके हैं। जगह जगह गड्ढों से वाहनों की आवाजाही से स्कूली बच्चों व राहगीरों पर भी दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन बाइक सवार रपटकर चोटील हो चुके हैं। परेशानी बढ़ते ही जा रही है। मनीष तिवारी, फिरोज अहमद, बिशन जंतवाल, कैलाश पिनारी, गोविंद सिंह आदि ने पहले चरण में गरमपानी खैरना मुख्य बाजार क्षेत्र से हाटमिक्स कार्य करने की पुरजोर मांग उठाई है ताकि समय रहते क्षेत्रवासियों को परेशानी से निजात मिल सके।

error: Content is protected !!