◾सुबह से शाम तक जारी रहा भजन कीर्तनो का दौर
◾कतारबद्ध होकर लोगों ने की मंदिरों में पूजा अर्चना
◾सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
नवरात्र शुरु होने के साथ ही मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से शाम तक भजन-कीर्तनो का दौर जारी रहा। लोगों ने परिवार समेत मंदिरों में पहुंच पूजा अर्चना की। प्रसाद वितरण भी हुआ।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी स्थित शांति मंदिर, नवदुर्गा, सालडी़ देवी, कालिका मंदिर व कैंची धाम धाम में रविवार को नवरात्र के पहले ही दिन आस्था का सैलाब उमड़ा। दूर दूराज के क्षेत्रों से लोग परिवार समेत पूजा अर्चना को पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर मंदिरों में पूजा अर्चना कर सुख शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। भजन कीर्तनो से माहौल भक्तिमय हो उठा। माता के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान रहा । धार्माचार्यो ने विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई। प्रसाद वितरण भी किया गया। श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए मंदिर समिति सदस्य व्यवस्था चाक चौबंद करने में जुटे रहे।




