◾अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर पीढ़ा बताएंगे एनएच के सहायक अभियंता
◾बारिश में ही हाटमिक्स करने पर ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
◾मना करने के बावजूद बारिश में जबरन हाटमिक्स करने का लगाया आरोप
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर बारिश में हाटमिक्स करने पर एनएच के सहायक अभियंता ने मोर्चा खोल दिया है। आरोप लगाया की ठेकेदार को बारिश में कार्य न करने के लिए बार बार कहें जाने के बावजूद उसने जबरदस्ती बारिश में ही हाटमिक्स का कार्य किया। सहायक अभियंता रमेश चंद्र पांडे के अनुसार वह जल्द ही विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर ऐसी परिस्थितियों में कार्य कर पाने में असमर्थता जता चार्ज छोड़ने को कहेंगे।
प्रदेश में हावी अफसरशाही के कई मामले समय समय पर सामने आते रहे हैं। लेकिन जब कोई अफसर ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर मोर्चा खोल दे तो फिर मामला कुछ अलग हो जाता है। ऐसा ही मामला अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सामने आया है। एनएच के सहायक अभियंता ने बारिश में हाइवे पर हाटमिक्स किए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल हाइवे पर भवाली से गरमपानी की ओर हाटमिक्स का कार्य किया जा रहा‌ है। सहायक अभियंता रमेश चंद्र पांडे लगातार कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सोमवार को भी हॉटमिक्स का कार्य शुरू हुआ पर एकाएक मौसम का रुख बदल गया और तेज बारिश होने लगी। बारिश होने पर सहायक अभियंता रमेश चंद पांडे ने ठेकेदार को कार्य रोकने के आदेश दिए पर ठेकेदार ने कार्य नहीं रोक। सहायक अभियंता रमेश चंद्र पांडे के अनुसार कई बार कहने के बावजूद ठेकेदार मनमानी करता रहा। आदेशों को दरकिनार कर जर्बदस्ती हॉटमिक्स किया गया। सहायक अभियंता के अनुसार मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है। साफ कहा कि वह ठेकेदार की मनमानी से परेशान हो चुके हैं। कहा की यदि गुणवत्ता से खिलवाड़ हुआ तो तो फिर विभाग की बदनामी होना तय है ऐसे में गुणवत्ता युक्त कार्य करना जिम्मेदारी बनती है। साफ कहा कि वह ऐसी परिस्थितियों में कार्य करने के पक्ष में नहीं है जल्द ही अधिशासी अभियंता को पत्र लिख चार्ज छोड़ने के लिए निवेदन करेंगे। इधर बारिश में हॉटमिक्स किए जाने की सूचना पर क्षेत्रवासियों ने भी गहरी नाराजगी जताई है।

error: Content is protected !!