◾थुआ की पहाड़ी पर जंगली जानवरों की आवाजाही से गिरे पत्थर
◾पहाड़ी पर अटके बडे़ पत्थरों से मंडराया खतरा
◾क्षेत्रवासियों ने एनएच प्रशासन से की अटके पत्थरों के निस्तारण की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर पाडली क्षेत्र में पहाड़ी से एकाएक गिरे पत्थरों की चपेट में आने से बाइक सवार व यात्री वाहन बाल बाल बच गया। गनीमत रही की पत्थर वाहन में नहीं लगे और बडा़ हादसा टल गया। पहाड़ी पर बड़े बड़े पत्थर अटके होने से खतरा कई गुना बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने खतरा टालने की मांग उठाई है।
रविवार को पाडली क्षेत्र में थुआ की पहाड़ी से एकाएक पत्थर हाइवे पर आ गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहाड़ी पर जंगली जानवरों की आवाजाही से कई पत्थर गिरते चले गए। हाइवे पर खैरना की ओर जा रहा बाइक सवार व एक यात्री वाहन पत्थरों की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। यदि पत्थर वाहनों से टकराते तो बडा़ हादसा सामने आ सकता था। गनीमत रही की वाहन सुरक्षित रहे। ग्रामीणों के अनुसार हाइवे के ठिक उपर पहाड़ी पर अभी भी कई बड़े पत्थर अटके हुए हैं। पत्थरों के हाइवे पर गिरने का खतरा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने एनएच प्रशासन से पहाड़ी पर अटके पत्थरों का निस्तारण किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।




