◾मिलनसार महोत्सव में लोक गायकों ने मचाई धूम
◾स्कूली छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
◾आसपास के तमाम गांवों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण
◾विधायक रानीखेत ने किया महोत्सव का शुभारंभ

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समीपवर्ती टूनाकोट गांव में हुए मिलनसार महोत्सव में कुमाऊंनी लोक गायकों ने शानदार प्रस्तुति से धूम मचा दी । स्कूली नौनिहालों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने कार्यक्रम के शानदार आयोजन पर समिति सदस्यों की सराहना की। समिति को एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

रविवार को टूनाकोट गांव में इंद्रधनुषी मंच पर मिलनसार महोत्सव का शुभारंभ विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने समिति सदस्यों के कार्यों की सराहना की। कहा की ऐसे महोत्सव से पहाड़ की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। समिति को एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इससे पूर्व क्षेत्रवासियों व समिति सदस्यों ने विधायक का स्वागत किया। ग्रामीणों ने समस्याओं के समाधान को ज्ञापन सौंपे। विधायक ने प्राथमिकता से समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। सुप्रसिद्ध कुमाऊनी लोक गायक जितेन्द्र तोमक्याल ने पानी पिला दे पनेरा….। समेत कई शानदार प्रस्तुति दे समां बांधा। प्रकाश मिलनसार ने यादें आली पहाड़ी की लटी ओ दाज्यू……। की प्रस्तुति से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। लोकगायिका इंदू ने भी कई कुमाऊंनी लोकगीतो की प्रस्तुति दी। आसपास के विद्यालयों की छात्राओं ने भी कुमाऊंनी व गढ़वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अतिथियों ने छात्राओं को सम्मानित किया। उपराडी़, डौरब, पातली, गरमपानी, खैरना, भुजान, बजोल, बमस्यू, उपराडी, शिलंगी, खग्यार आदि गांवों से लोग कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान समिति अध्यक्ष उर्मिला मेहरा,व्यवस्थापक सुनील मेहरा, सचिव महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पनी राम, रमेश खनायत, आंनद सिंह मेहरा, मदन सिंह, राजेंद्र सिंह, श्याम सिंह, राजेंद्र नेगी, मिंटू मेहरा, खजान सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!