◾कौमी एकता की मिशाल है सैमधार की रामलीला
◾45 वर्षो तक सेवा देने के बाद दुनिया को अलविदा कह गए शकील अहमद
◾अब पौता यूनूस कलाकारों को दे रहा हारमोनियम की धुन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
तू हिन्दु बनेगा ना मुसलमान बनेगा, इन्सान की औलाद है इन्सान बनेगा। साहिर लुधियानवी का यह शेर जैनोली सैमधार की रामलीला में हारमोनियम वादक यूनूस पर एकदम सटीक बैठती है। यूनूस ने अपने दादा शकील अहमद की विरासत को आगे बढ़ा रामलीला मंचन में हारमोनियम वादक की भूमिका में नजर आएंगे। यूनूस ने कलाकारों को तालीम देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर जैनोली क्षेत्र में होने वाली सैमधार की रामलीला विशेष स्थान रखती है। सुप्रसिद्ध रामलीला मंचन का लुत्फ उठाने दूरदराज से लोग यहां पहुंचते हैं। सैमधार की रामलीला कौमी एकता की भी मिशाल है। बीते 45 वर्षों से कलाकारों को तालीम देने के साथ ही हारमोनियम वादक शकील अहमद हालांकि अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। रामलीला कमेटी सदस्यों के अनुसार शकील अहमद को रामलीला का चौपाई व दोहा कंठस्थ रहा। कलाकारों को भी बेहतरीन तालीम देते रहे। मोहम्मद शकील के दुनिया से चले जाने के बाद कमेटी को उनकी बेहद कमी खली पर अब शकील के पोते मौहम्मद युनुस ने दादा की विरासत संभाल ली है। एक माह पूर्व से ही युनुस ने कलाकारों को तालीम के दौरान बढ़-चढ़ कर भागीदारी की। अब 15 अक्टूबर से शुरु हो रहे मंचन में भी युनुस हारमोनियम वादक की भूमिका में नजर आएंगे।




